IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 रन के करीब, मिलर और पार्नेल पर बड़े स्कोर का दारोमदार

04:40 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 के करीब

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच चुका है। एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स बेहतरीन अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। अब डेविड मिलर और वेन पार्नेस क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 245 रन बना लिए हैं।

04:23 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: मार्करम भी पवेलियन लौटे

39वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने एडेन मार्करम को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। मार्करम 89 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले 38वें ओवर में हेनरिक क्लासेन पवेलियन लौटे थे। 39 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 217 रन है। फिलहाल डेविड मिलर और वेन पार्नेल क्रीज पर हैं।

04:20 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

38वें ओवर में 215 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने हेनरिक क्लासेन को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। क्लासेन 26 गेंदों में 30 रन बना सके। फिलहाल एडेन मार्करम 79 रन बनाकर और डेविड मिलर क्रीज पर हैं।

03:46 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका तीसरा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। 169 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। सिराज ने रीजा हेंड्रिक्स को शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। हेंड्रिक्स ने 76 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके आउट होने के साथ मार्करम के साथ उनकी 129 रन की साझेदारी टूट चुकी है। अब भारत के पास वापसी करने का मौका है। 32 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन है।

03:28 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: एडेन मार्करम का अर्धशतक

रीजा हेंड्रिक्स के बाद एडेन मार्करम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 64 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह उनके वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक है। हेंड्रिक्स और मार्करम के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 30 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 156 रन है।

03:21 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: रीजा हेंड्रिक्स का अर्धशतक

रीजा हेंड्रिक्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 57 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में उन्हें कप्तान बावुमा की जगह मौका मिला है और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। मार्करम के साथ बेहतरीन साझेदारी कर उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला है। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है। 

विज्ञापन

03:02 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच में वापस आ चुकी है। भारतीय कप्तान शिखर धवन सभी गेंदबाजों को आजमा चुके हैं, लेकिन इस जोड़ी के सामने सब कुछ बेअसर साबित हुआ है। 22 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।

02:42 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 70 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 70 रन के पार जा चुका है। रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, कुलदीप यादव ने मार्करम को काफी परेशान किया है। दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं। 

02:23 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। दो विकेट गिरने के बाद दोनों अपनी टीम को संभालने का काम कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 17 रन की साझेदारी हो चुकी है और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 14 ओवर के बाद दो विकेट पर 57 रन है।

02:12 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

शाहबाज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में यानेमन मलान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, अंपायर ने आउट नहीं दिया था, लेकिन विकेटकीपर संजू और शाहबाज ने धवन को रिव्यू लेने के लिए कहा और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं।

01:57 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: आवेश ने पहले ओवर में नौ रन दिए

डिकॉक के आउट होने के बाद यानेमन मलान और रीजा हेंड्रिक्स संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और मौका मिलने पर हाथ भी खोल रहे हैं। आवेश खान ने अपने पहले ओवर में नौ रन दिए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 रन के पार जा चुका है। आठ ओवर के बाद अफ्रीकी टीम ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं।

01:40 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को पांच रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। गेंद डिकॉक के बल्ले पर लगकर स्टंप पर चली गई और वह निराश होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी। अब भारत के पास दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम पर दबाव बनाने का मौका है, क्योंकि मलान की फॉर्म कुछ खास नहीं है और हेंड्रिक्स को काफी समय बाद मौका मिला है। सिराज ने तीसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया और तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।

01:37 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और यानेमन मलान ने पारी की शुरुआत की है। भारत के लिए पहला ओवर सिराज ने किया और पांच रन दिए। दूसरे ओवर में सुंदर ने दो रन दिए और दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

01:10 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्च्यून, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे। 

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

01:07 PM, 09-Oct-2022

IND vs SA 2nd ODI Live: शाहबाज को मिला डेब्यू का मौका

भारत के लिए इस मैच में ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला है। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। शाहबाज अहमद के साथ वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई को बाहर कर दिया गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.