Kiren Rijiju: पता नहीं क्यों हिंदू-हिंदुत्व से नफरत करता है केजरीवाल और उनका गैंग, केंद्रीय कानून मंत्री का AAP पर तंज

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना।
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनका गैंग हिंदू और हिंदुत्व से इतनी नफरत क्यों करता है। 

कानून मंत्री का बयान दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्हें हजारों लोगों को बौद्ध धर्म में शामिल कराते दिखाया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की निंदा भी की थी। इसे लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को घेर रही है। 

इस पूरे घटनाक्रम के बीच रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “मैं राहुल गांधी का समझ सकता हूं। लेकिन अरविंद केजरीवाल भी। हर भारतीय को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र अपनाना चाहिए।” 

गौरतलब है कि आप नेता का वीडियो आने के बाद भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निधाना साधते हुए उनसे गौतम को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग की थी। हालांकि, गौतम ने बयान जारी कर कहा कि वह ‘‘बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं और अपने कर्म तथा वचन से किसी देवता की सपने में भी आलोचना/निंदा नहीं कर सकते हैं।’’ फिलहाल इस पर आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इसे लेकर समाज कल्याण मंत्री गौतम से बेहद नाखुश हैं।

विस्तार

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.