11:40 AM, 09-Oct-2022
दिल्ली में 15 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई 54 दर्ज किया गया।
10:56 AM, 09-Oct-2022
गुरुग्राम में कई जगह जलभराव
#WATCH हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया। वीडियो नरसिंहपुर की है। pic.twitter.com/MXfM2m0XPE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
10:23 AM, 09-Oct-2022
कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट
कुमाऊं मंडल के जिलों में आज रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के इन स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के बाकी स्थानों पर कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10:06 AM, 09-Oct-2022
गुजरात में दो दिन बाद थम सकती है बारिश
गुजरात में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो रही है। यहां पर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद ही यहां बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
10:01 AM, 09-Oct-2022
मध्य प्रदेश में 12 अक्तूबर तक बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में वर्षा का गतिविधि बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की तरफ से मिल रही नमी की वजह से ऐसा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश भीगेगा। हल्की बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मालवा निमाड़ इलाके समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
09:49 AM, 09-Oct-2022
दिल्ली में बीते 24 घंटे में जमकर बारिश
दिल्ली में शनिवार से हो रही बारिश अब तक जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि कल से लेकर आज सुबह तक सफदरजंग, लोधी रोड और आयानगर में क्रमशः 74.3 मिमी, 87.2 मिमी और 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
09:48 AM, 09-Oct-2022
चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
#WATCH उत्तराखंड: चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। pic.twitter.com/t6abTfynfj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
09:39 AM, 09-Oct-2022
दिल्ली में लुढ़का पारा
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल राजधानी में दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है।
09:08 AM, 09-Oct-2022
यूपी के तीन जिलों में बाढ़ जैसे हालात
मुसीबत बनी बारिश से उफनाई राप्ती नदी श्रावस्ती व बलरामपुर जिले में कहर बरपा रही है। इन दोनों ही जिलों के साथ ही बहराइच में उफनाई सरयू का पानी अब तक 607 गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस दौरान श्रावस्ती में बाढ़ के पानी की चपेट में आकर शनिवार को चार और बहराइच में तीन लोगों की डूब जाने से मौत हो गई।
08:31 AM, 09-Oct-2022
इन राज्यों में तीन से चार दिन तक होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र्र, गोवा, तेलंगाना, पुडुचेरी, नागालैंड, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
08:27 AM, 09-Oct-2022
यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है।
08:23 AM, 09-Oct-2022
राजस्थान में भी बारिश जारी
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां के उदयपुर में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई।
08:17 AM, 09-Oct-2022
20 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
IMD ने देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी-उत्तराखंड में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं आने वाला है।
07:56 AM, 09-Oct-2022
दिल्ली में कई जगह जलभराव
07:51 AM, 09-Oct-2022
पूरे महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के लिए मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और कोंकण के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।